Saturday, 4 November 2017

थोड़े से पैसों में इन देशों में हो सकती है सैर, जानिए ऐसे

थोड़े से पैसों में इन देशों में हो सकती है सैर, जानिए ऐसे
देश-विदेश की सैर करना हर कोई चाहता है। घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई चाहता है कि यहां-वहां घूमकर मूड ताजा कर लिया जाए। वैसे भी इसी बहाने व्यक्ति कई तरह की जानकारियां भी जुटाता है। आमतौर पर विदेशों में छुट्टियां मनाने से पहले व्यक्ति चार बार सोचता है। कारण कि उसे लगता है कि पता नहीं कितना महंगा पड़ेगा। मगर जनाब, कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर थोड़े से पैसे में काम चल जाएगा।
जी हां। यह सच है। आज हम आपको ऐसे कुछ देशों के बारे में बताने वाले हैं जहां की करंसी की कीमत भारतीय करंसी की तुलना में बेहद कम है। ऐसे में आप ज्यादा शॉपिंग कर पाएंगे और आपकी जेब पर भार भी कम पड़ेगा। वैसे आपको बता दें कि ये मुद्रा दर अभी की है। इनमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है। 
तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

वियतनाम

वियतनाम
दक्षिणपूर्व एशिया में है वियतनाम। इसकी राजधानी है हनोई। यहां की करेंसी है डोन्ग। वर्तमान में एक रुपए के मुकाबले एक डोन्ग की कीमत है 355.83 डोन्ग। मतलब इतने पैसे की चीज खरीदने के लिए आपको केवल 1 ही रुपया खर्च करना पड़ेगा।

इंडोनेशिया 

इंडोनेशिया 
यह भी दक्षिणपूर्व एशिया का देश है, जिसकी राजधानी है जकार्ता। यहां की करंसी है Rupiah। वर्तमान में वहां एक रुपए के मुकाबले Rupiah की वेल्यू 208.70 Rupiah है।

लाओस

लाओस
यह भी दक्षिणपूर्व एशिया का देश है, इसकी राजधानी है विनतिएन। यहां की करंसी है कीप। वर्तमान में यहां एक रुपए के मुकाबले कीप की वेल्यू 129.66 कीप है। देख लो अब आप।

कम्बोडिया

कम्बोडिया
दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है कम्बोडिया। इसकी राजधानी है नामपेन्ह। यहां कि करंसी है राइल। वर्तमान में एक रुपए के मुकाबले एक राइल की कीमत है 63.40 कम्बोडियन राइल।

तंजानिया

तंजानिया
अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है तंजानिया देश। राजधानी है दोदोमा। तंजानिया की करंसी है तंजानियाई शिलिंग। एक भारतीय रुपए के मुकाबले शिलिंग की कीमत है 35.07 शिलिंग। यहां का किलिमंजारो माउंड बहुत फेमस है।

चिली

चिली
दक्षिण अमेरिका का देश है चिली। चिली की राजधानी है Santiagoa. चिली की करंसी है चिलियिन पेसो। एक भारतीय रुपए के मुकाबले चिलियन पेसो की कीमत है 9.93 पेसो।

Costa Rica 

Costa Rica 
कोस्टारिका मध्य अमेरिका का देश है। इसकी राजधानी है San José. यहां की करंसी है Costa Rican colón. वर्तमान में एक भारतीय रुपए के मुकाबले इस करंसी की कीमत है 9 Costa Rican colón.

ज़िम्बाब्वे

ज़िम्बाब्वे
साउथ अफ्रीका के दक्षिण में है ज़िम्बाब्वे। यहां की राजधानी है हरारे। यहां अमेरीकी डॉलर चलता है। यहां की करंसी ज़िम्बाब्वे डॉलर भी है। एक भारतीय रुपए के मुकाबले इसकी कीमत 5.65 ज़िम्बाब्वे डॉलर है। यहां का विक्टोरिया वाटरफॉल दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

श्रीलंका

श्रीलंका
दक्षिण एशिया में स्थित है श्रीलंका देश। इसकी राजधानी है श्री जयवर्धनेपुरा-कोट्टी। यहां की करंसी है श्रीलंकाई रुपया। एक भारतीय रुपए के मुकाबले श्रीलंकाई रुपया की कीमत है 2.39 श्रीलंकाई रुपया। हिंद महासागर से घिरा यह देश प्रकृति के बेहद करीब है।

नेपाल

नेपाल
दक्षिण एशिया में स्थित है नेपाल। यहां की राजधानी है काठमांडू। यहां की मुद्रा है नेपाली रुपया। एक भारतीय रुपए के मुकाबले इस करंसी की कीमत 1.60 नेपाली रुपए है।

No comments:

Post a Comment