वैसे तो देश और दुनिया में कई स्थान हैं। इनमें से कुछ अच्छे हैं तो कुछ खतरनाक। कुछ रास्ते ऐसे हैं जहां कोई भी गाड़ी दौड़ा सकता है तो कुछ सड़कें ऐसी भी हैं जिन्हें देखकर ही अच्छे से अच्छे ड्राइवर के पसीने छूट जाए। कारण है इन रास्तों पर मौजूद खतरा।
पहली बार में देखने पर अधिकांश रास्ते खूबसूरत जान पड़ते हैं। मगर खूबसूरती ही तो खतरनाक होती है ना। बहरहाल आज हम आपको ऐसे ही कुछ रास्तों के बारे में बताने वाले है। कुछ सड़कें तो इतनी खतरनाक हैं कि यहां ड्राइव करने से पहले लोग कई बार सोचते हैं।
कहीं समुद्र के पानी में से होकर वाहन गुजरते हैं तो कहीं पहाड़ियों पर मौजूद सड़कों से। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं यह पूरा मामला।
Passage De gois, france

फ्रांस का Passage De gois 4.3 किलोमीटर का यह लिंक रोड अटलांटिक कोस्ट पर है। यह फ्रांस के मुख्य इलाके को Noirmoutier आईलैण्ड से जोड़ता है। देखने में यह कितना अच्छा लग रहा है। आप भी सोचेंगे कि इसमें तो ड्राइव करना आसान है। लेकिन ऐसा नहीं है। आगे जानिए पूरी बात।
क्यों खतरनाक है

यह रोड समुद्र के अंदर से गुजरी हुई है। इस रोड पर पानी रहता है। यहां से ड्राइव करना होता है।
आपने देखी यह रोड

कुछ इस तरह दिखती है, पानी के अंदर से यह रोड। यह रोड दिन में दो बार पानी में समा जाती है। बीच जो वाहन यहां से गुजरते हैं उन्हें ऐसे पानी से ही गुजरना होता है।
कुछ इस तरह

ये देखिए फोटो कुछ इस तरह गुजरते हैं वाहन। देखिए-देखिए। क्या सोच रहे हैं।
Taroko Gorge road, Taiwan

ताइवान का Taroko Gorge road देश के सबसे खतरनाक रोड में गिना जाता है। यह रोड घुमावदार पहाड़ियों के बीच से गुजरा है। भूकंप और भारी बारिश के कारण यहां भूस्खलन बहुत होता है।
सबसे बड़ा चैलेंज

इस रोड पर सबसे बड़ा चैलेंज हैं रोड का संकरा होना। जी हां। यहां रास्ता बहुत ही ज्यादा संकरा है। इसके अलावा अंधे मोड़ भी हैं।
Patiopoulo-Perdikaki road, greece

यह है ग्रीस का Patiopoulo-Perdikaki road, 23.5 किलोमीटर लम्बे इस रोड में हर आधे किलोमीटर पर मोड़ है।
कुछ ऐसा हो सकता है

नजर हटी और दुर्घटना घटी। जी हां। थोड़ी सी भी चूक के बाद हालात ऐसे बन सकते हैं जैसे ऊपर वाली फोटो में दिख रहे हैं।
Luxor-Al-Hurghade, Egypt

इजिप्ट के प्राचीन शहर Luxor और Hurghade को जोड़ने वाली यह रोड दिखने में जितनी शानदार है, उतनी ही खतरनाक भी है। यह रोड इतने रिमोट एरिया में है कि यहां गाड़ी में या किसी को कुछ हो जाए तो दूर-दूर तक कोई सहायता नहीं मिलती। और तो और यह शहर से कटा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में यहां पर अपराधी और आतंकी होने की आशंका भी बनी रहती है।
लाइट बंद करके चलाते हैं गाड़ी

आलम यह है कि आतंकियों और अपराधियों से बचने के लिए यहां से गुजरने वाले लोग रात में भी लाइट बंद करके गाड़ी चलाते हैं। कई बार इस दौरान एक्सीडेंट भी हो जाते हैं।
Skippers Canyon road, New Zealand

दक्षिण-पश्चिम न्यूजीलैंड में स्थित Skippers Canyon road, New Zealand की सबसे खतरनाक सड़क मानी जाती है। घुमावदार पहाड़ियों पर बनी इस सड़क में सुरक्षा के लिए किसी तरह की कोई रैलिंग नहीं है।
इतना संकरा है

16.5 किलोमीटर लंबा यह रोड इतना संकरा है कि अगर दो वाहन एक साथ आ जाए तो एक वाहन को वहां तक पीछे हटना पड़ता है, जहां तक दूसरे वाहन को गुजरने की जगह न मिल जाए।
Halseme Highway, Philippines

पहाड़ियों पर बनी यह सड़क इतनी खतरनाक है कि इसे केवल मार्च और अप्रैल के महीने में ही सुरक्षित माना जाता है। कारण कि बाकी समय यहां पर भारी बारिश का माहौल होता है। इसके कारण यहां भूस्खलन होता रहता है।
कुछ ऐसा होता है नजारा

फोटो में देखा आपने भूस्खलन के चलते कुछ ऐसा होता है नजारा।
फोटो- रायटर्स
Tianmen Mountain road, China

ऊंचाइयों पर बना 11 किमी लंबा यह रोड आपको डरा भी सकता है। कारण कि इसमें 90 मोड़ ऐसे हैं जो हेयरपिन की तरह दिखते हैं।
ज्यादा संकरा नहीं है

हालांकि यह रोड अन्य खतरनाक सड़कों की तरह संकरी नहीं है। मगर इस रास्ते में कई रैलिंग लगी हुई हैं। बावजूद इसके घुमावदार मोड़ों में वाहनों का आमने-सामने आना बेहद खतरनाक है।
Eyre Highway, Australia

लगभग 150 किमी लंबा यह हाईवे वीरान इलाकों से गुजरता है। यहां पर ऊंट और कंगारू भारी मात्रा में पाए जाते हैं।
जान लेने वाली सड़क

यह रोड इतना सीधा सपाट है कि यहां हर वक्त ध्यान बनाए रखना पड़ता है। यहां तक कि रोड पर खड़े हुए वाहन चालक भी रास्ते पर नजर बनाए रखते हैं। यहां बहुत एक्सीडेंट होते हैं। आलम यह है कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने इस सड़क का नाम ही 'स्लॉटर एले' यानी जान लेने वाली सड़क रख दिया है।
Karakoram Highway China to Pakistan

चीन और पाकिस्तान को जोड़ने वाली यह सड़क पहाड़ को काटकर बनाई गई है।
बर्फीला तूफान

यहां घना कोहरा, बर्फीला तूफान का बहुत खतरा होता है। रास्ता ऊंचाई पर होने के कारण यात्रियों को चक्कर आने और उल्टी होने की समस्या भी होती है।
zoji La pass, India

लद्दाख से कश्मीर को जोड़ने वाला 9 किमी लंबा यह रास्ता बहुत ही खतरनाक है। तेज हवा और बर्फबारी यहां की समस्या में शुमार है। इस रास्ते पर गाड़ी चलाना अपने आप में खतरनाक है।
फंस जाते हैं वाहन

इस रोड पर बर्फबारी के कारण वाहन बर्फ में फंस जाते हैं या फिर बारिश होने के कारण कीचड़ में फंस जाते हैं।
तो देखा आपने दुनिया के इन खतरनाक रास्तों को।
No comments:
Post a Comment