Saturday, 4 November 2017

ट्रांसल्वेनिया के इन जंगलों को कहा जाता है 'रोमानिया का बरमूडा ट्रायंगल'
रोमानिया के बीचो-बीच स्थित ट्रांसल्वेनिया में होइया बसिऊ (Hoia Baciu) नाम का एक रहस्यमयी जंगल है। वहाँ के स्थानीय निवासियों के अनुसार ये जंगल पेरानॉर्मल एक्टिविटी के लिए बदनाम है, और यहाँ आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना होती है जो लोगों को डरा देती है।
यहाँ होने वाली इन रहस्यमयी घटनाओं की वजह से ये जंगल पूरे विश्व में बदनाम है। इस जंगल में घूमने वाले बहुत से पर्यटक जब जंगल घूम कर वापस आते हैं तो उनके शरीर पर जले हुए या खरोचों के निशान होते दिखाई देते हैं।
कभी-कभी भयंकर सिर दर्द और उबकाई भी महसूस होती है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्हें पता ही नहीं होता है कि उनके साथ ऐसा कुछ हुआ है या उनको ये चोटें कैसे लगी हैं। तो आईये जानते हैं इस रहस्यमयी जंगल के बारे में।

क्यों कहा जाता है बरमूडा ट्रायंगल?

क्यों कहा जाता है बरमूडा ट्रायंगल?
पूरे विश्व में इस जंगल को रोमानिया का बरमूडा ट्रायंगल कहा जाता है। यहाँ पर लोगों को कथित तौर पर एलियन के होने के सबूत मिलना, इस जंगल में लोगों का गायब हो जाना, अजीबो-गरीब तरह के जीव दिखाई देना, इस जंगल में जाने वाले लोगो को खरोंच लगना, और कई लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत होना इस जगह को 'बरमूडा ट्रायंगल' बनाता है। 

जंगल का सेटेलाइट व्यू

जंगल का सेटेलाइट व्यू
होइया बसिऊ जंगल रोमानिया के बीचो-बीच स्थित है। इस सेटेलाइट व्यू में जंगल का दुर्घटना संभावित क्षेत्र दर्शाया गया है।

खून के निशान। 

खून के निशान। 
पूरे जंगल में खून के निशान मिलना आम बात है। यहाँ कई बार लोगो ने काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ देखा है। इस तस्वीर में भी ताजा खून दिखाई दे रहा है, ये अभी तक रहस्य बना हुआ है की ये खून कहाँ से आता है? और किसका है?

पेड़ों का अजीब आकार

पेड़ों का अजीब आकार
यहाँ का जंगल दूसरे जंगलों की अपेक्षा क्यों डरावना है वह तो यहाँ के पेड़ों  को देखकर ही लग जाता है। पूरे जंगल में अजीब तरह के साइज़ और शेप के पेड़ हैं जो काफी डरावने लगते हैं। 

The Lost Time

The Lost Time
जंगल में यात्रा करने वाले कुछ लोगों का दावा है कि अपनी यात्रा के दौरान के कुछ घंटे उन्हें याद ही नही हैं। ऐसा किसी एक के साथ नहीं है, बल्कि काफी लोगो का यही अनुभव रहा है। इस खोये हुए समय में उनके साथ क्या हुआ? वे किससे मिले? उन्होंने क्या देखा? उनको कुछ भी याद नहीं आता, इसलिए लोग इसे 'लुप्त समय' या 'द लॉस्ट टाइम' कहते है। 

UFO देखने का करते हैं दावा 

UFO देखने का करते हैं दावा 
कुछ लोगो द्वारा यहाँ पर एलियन का यूएफओ देखने का भी दावा किया गया है। रात में जंगल वाले अासमान में तेज रोशनी देखे जाने की भी कुछ लोगो ने बात कही है, जिससे यहाँ पर एलियन के होने या आने की आशंका है।

1968 में देखा गया था कथित UFO

1968 में देखा गया था कथित UFO
यहाँ के स्थानीय लोगो ने 1968 में आसमान में उड़न तस्तरी देखने का दावा किया है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस एरिये में एलियन का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार आसमान में इस तरह की चीज़े देखी हैं जो यूएफओ से मिलती जुलती हैं। 

जंगल का वो हिस्सा जहाँ यूएफओ के उतरने का दावा किया जाता है 

जंगल का वो हिस्सा जहाँ यूएफओ के उतरने का दावा किया जाता है 
घने जंगल में ऐसी कई जगहे हैं जहाँ पर पेड़ नही हैं और ऊपर से देखने पर लगता है कि यहाँ पर कोई उड़नतस्तरी आकर रुकी होगी।

रात में रुकना है मना 

रात में रुकना है मना 
इस पैशाचिक जंगल में रात में रुकना सख्त मना है, ऐसा कहा जाता है कि जो यहाँ पर रात में रुकता है उसका बचना मुश्किल हो जाता है। कई पेरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने भी इस जगह के लिए यही बात कही है।

No comments:

Post a Comment