Saturday, 4 November 2017

यदि आप घूमने जा रहे हैं, तो गोवा के इस 'लिटिल रशिया' का आनंद लेना न भूलें

यदि आप घूमने जा रहे हैं, तो गोवा के इस 'लिटिल रशिया' का आनंद लेना न भूलें 
देश में अलग-अलग राज्यों और शहरों को कुछ ख़ास नाम से भी जाना जाता है। उदाहरण के लिए छत्तीसगढ़ को 'धान का कटोरा', जयपुर को 'गुलाबी शहर' तो इंदौर को 'मिनी मुम्बई' कहा जाता है। इन राज्यों में ऐसी कुछ खासियतें होती हैं जिनकी वजह से इन्हें यह नाम मिलते हैं। गोवा के एक छोटे से गांव को भी अपनी कुछ खासियतों के कारण 'लिटिल रशिया' नाम दिया गया है। 
गोवा इतनी खूबसूरत जगह है कि यहाँ पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और कुछ लोग यहाँ बस भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ गोवा के इस गांव में भी हुआ और इसका नाम 'लिटिल रशिया' पड़ गया।  
तो आइये जानते हैं 'लिटिल रशिया' के बारे में और भी रोचक बातें। 

गोवा का खूबसूरत गांव मोरजिम 

गोवा का खूबसूरत गांव मोरजिम 
हसीन वादियों वाले गोवा की खूबसूरती में प्यारा सा गांव 'मोरजिम' चार चाँद लगाता है। मोरजिम गोवा के पेरनेम शहर में स्थित है। यह गांव चपोरा नदी के उत्तरी तट पर बसा है। राजधानी पणजी से इस गांव की दूरी 30 km है। यहाँ बड़ी संख्या में अप्रवासी रशियन्स बसते हैं और यहाँ आमतौर पर रशियन भाषा ही बोली जाती है, इसलिए इसे 'लिटिल रशिया' भी कहां जाता है।  

60-70 से भारत आ रहे रशियन हिप्पीज 

60-70 से भारत आ रहे रशियन हिप्पीज 
कहा जाता है कि 1960-70 के दौरान गोवा में अमेरिकी और रूसी हिप्पीज आकर भारत में आना शुरू हुए और उनमे से कई गोवा में ही बस गए।  कुछ समय बाद इन अमेरिकी और रूसी हिप्पीज में विवाद बढ़ने लगा तो आपसी समझौते से अमेरिकी हिप्पीज दक्षिण और मध्य गोवा में चले गए और रूसी हिप्पीज उत्तरी गोवा में आकर बसने लगे। तभी से ही मोरजिम  में भारी तादाद में रशियन बस रहे हैं।   

15 से ज़्यादा रेस्टॉरेंट्स तो रशियन ही चलाते है 

15 से ज़्यादा रेस्टॉरेंट्स तो रशियन ही चलाते है 
कुछ हज़ार लोगों की जनसंख्या वाले इस छोटे से गांव में 15 रेस्टॉरेंट्स तो रशियन ही चलाते हैं। वही यहाँ ज़्यादा मात्रा में रशियन डिशेस ही मिलती हैं। इतना ही नहीं यहाँ के होटल्स, बीचेस और रेस्टॉरेंट्स में होर्डिंग्स भी रशियन भाषा में लगे हुए हैं। 

रशियन माफिया का है बोलबाला 

रशियन माफिया का है बोलबाला 
यहाँ रशियन लोगों के बसे होने के बारे में एक नकारात्मक बात यह है कि बड़ी संख्या में रशियन माफिया भी हैं। जो इस गांव की आबो-हवा को बिगाड़ रहे हैं। इन लोगों को इनके ख़राब व्यवहार, अश्लील पहनावा, रेव पार्टीज और अन्य आपराधिक मामलों में लिप्त होने के कारण भी नापसन्द किया जाता है। इन तरह के मामलों में ये रशियन कई दफ़ा जेल की हवा भी खा चुके हैं।   

मोरजिम बीच है आकर्षण का केंद्र 

मोरजिम बीच है आकर्षण का केंद्र 
गोवा का प्यारा सा गांव अपने 'मोरजिम बीच' के कारण मशहूर है। गोवा के अन्य बीचों की तरह ही यह बीच भी बेहद खूबसूरत है। 

मोरजिम बीच पर भी देखने को मिलेंगे रशियन भाषा के होर्डिंग्स 

मोरजिम बीच पर भी देखने को मिलेंगे रशियन भाषा के होर्डिंग्स 

कछुओं के लिए जाना जाता है यह बीच 

कछुओं के लिए जाना जाता है यह बीच 
गोवा का मोरिजम बीच कछुओं की विलुप्त हो रही प्रजाति 'ओलिव रिडले' के कछुओं का बसेरा और प्रजनन स्थान है। आपको यहाँ ये कछुए एक साथ झुण्ड में देखने को मिलेंगे।  इन कछुओं को कानूनी रूप से सुरक्षा दी गई है ताकि इन्हें विलुप्त होने से बचाया जा सके।  

देखो जैसे कोई कारवां बन चला हो 

देखो जैसे कोई कारवां बन चला हो 
गोवा के इस बीच को 'टर्टल बीच' के नाम से भी जाना जाता है। इस तस्वीर में इन कछुओं की टोली इस नाम को सार्थक भी कर रही है।  वैसे अगर आप सर्दियों में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस मज़ेदार लेख को जरूर पढ़े।

No comments:

Post a Comment