भगवान ने भारत को प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर बनाया है। यही कारण है कि दुनियाभर में कहा जाता है कि भारत से खूबसूरत देश खोजना कठिन है। दुनियाभर से लोग भारत में घूमने के लिए आते हैं। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक सालभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।
बहुत से भारतीय स्थल ऐसे भी हैं जो हमें अंतर्राष्ट्रीय स्थलों की याद भी दिलाते हैं। अब इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि विदेश जाना ही छोड़ दें। मगर हां। जब कभी भी विदेश में अपने देश की याद दिलाता कोई स्थल दिखे तो यह बात दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
अब हमें ही देखिए। हम भी तो ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं। आपको दुनियाभर में मौजूद ऐसे कुछ स्थानों के बारे में बताएंगे जिनसे मिलता-जुलता कोई स्थल हमारे देश में भी मौजूद है। यकीन मानिए। यह बात आपको बेहद रोमांचित करेगी। आइए देखते हैं ऐसे स्थल जिन्हें देखकर आप भी कह उठेंगे कि "ऐसा देश है मेरा"।
जुड़वां गेट
दिल्ली में मौजूद इंडिया गेट को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। ये तस्वीरें देखकर तो आपको समझ आ ही गया होगा कि आखिर हम आपसे क्यों बोल रहे थे कि पहले हमें अपने ही देश की यात्रा कर लेना चाहिए। वैसे इन दोनों तस्वीरों को देखकर लग रहा होगा न कि ये भाई-भाई हैं। हम आपको बता दें कि यह पेरिस में बना हुआ एक स्मारक है जिसे प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनवाया गया है।
खेतों की समानता
केरल के मुन्नार में ये चाय के खेतों को देखकर आपको मलेशिया के चाय के खेतों की याद आ जाएगी। दोनों ही खेत दिखने में एक समान ही हैं।
कोई भी अंतर नहीं
अंडमान की स्कूबा डाइविंग और स्पेन में होने वाली स्कूबा डाइविंग में कोई अंतर नहीं है। इस तस्वीर को देखकर आप इसमें अंतर नहीं निकाल सकते। दोनों ही बेहद आकर्षक हैं।
पहले केरल या फिर इटली
केरल के अल्लेप्पी में बैकवाटर जैसी सवारी इटली के वेनिस में भी है। आप ही तय करें कि पहले केरल या फिर इटली। जगह तो दोनों ही आकर्षक हैं।
एक जैसे दो किले
बंगलौर में स्थापित ये किला, इंग्लैंड में बसे विंडसर किले के जैसा है। इन दोनों की समानता आपका ध्यान खींचती है।
भारत में भी विशाल घाटी
कौन कहता है कि घाटी सिर्फ अमेरिका में ही है। भारत में भी विशाल गांदीकोटा घाटी आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में स्थित है।
भारत की बिग बेन
"बिग बेन" (लंदन) बिल्कुल भारत के मुंबई में मौजूद राजाबाई टॉवर से मेल खाती है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। राजाबाई टॉवर साउथ मुंबई में मौजूद है।
ताज-महल का मुकाबला नहीं है

दुबई में बना हुआ है ताज अरेबिया। कुछ लोग इसे ताज अरब भी कहते हैं। इसे देखकर एक पल के लिए आपको ताज महल की याद भी आती है। फिर महसूस होता है कि ताज महल का कोई मुकाबला ही नहीं है।
भारत में ही देखें नियाग्रा फॉल
छत्तीसगढ़ के चित्रकूट का यह बहता हुआ झरना हमें याद दिला देता है कनाडा में मौजूद नियाग्रा फॉल की। दोनों ही कमाल हैं।
गुजरात ही जाएं पहले
जितनी शांति आपको अमेरिका के बॉनविले "साल्ट फ्लैट्स" में मिलेगी उतनी ही शांति आपको गुजरात में भी मिलेगी। ऐसे में पहले गुजरात ही क्यों ना जाया जाए।
नजारा तो एक जैसा है
भारत में राजाओं की विरासत कुम्भलगढ़ किले में साफ दिखाई पड़ती है। ऐसा ही नजारा आप "ग्रेट वाल ऑफ चीन" में देख सकते हैं।
उदयपुर का झील राजमहल
उदयपुर का झील राजमहल बहुत ही सुन्दर है। विदेशियों को यह पोलैंड में मौजूद लेजिन्की महल की याद दिलाता है।
सहारा-रेगिस्तान ही है जैसलमेर-रेगिस्तान
जैसलमेर का थार-रेगिस्तान और मोरोक्को का सहारा-रेगिस्तान देखने में तो एक जैसा ही प्रतीत होता है।
जयपुर है भारत की धरोहर।
आपको नहीं लगता की जयपुर का जल महल लिथुआनिया में स्थापित महल से कही ज्यादा सुन्दर है।
एक भारत में तो एक लाहौर में
भारत की जामा मस्जिद और लाहौर की बादशाही मस्जिद में केवल जगह का ही अंतर है।
मीनार हैं समान
दिल्ली का क़ुतुब-मीनार तो इटली में मौजूद पीसा की झुकी मीनार के समान ही है। दोनों ही एक जैसे दिखते हैं।
झीलों में कोई अंतर नहीं
सिक्किम की गुरुडोंगमार झील की सुंदरता और आइसलैंड में मौजूद जॉकुल्सर लॉन झील की खूबसूरती में कोई अंतर नहीं है।
फूलों की सुन्दर घाटियां
उत्तराखंड की फूलों की घाटी को देखकर कोई भी खो जायेगा। अगर आप ऐसा ही कुछ भारत के बाहर देखना चाहते हैं तो अमेरिका में मौजूद एंटेलोप घाटी बढ़िया विकल्प है।
अब क्यों जाना अलास्का
आपको अलास्का के पहाड़ो में जाने की कोई जरूरत नहीं है। आपके देश में ही मौजूद औली पहाड़ आपको वहां का अहसास करा देते हैं।
झीलों का है एक जैसा दृश्य
उत्तराखंड में स्थापित नैनीताल का सरोवर जैसा ही दृश्य इंग्लैंड की झील में भी मिलेगा।
भारत के पहाड़ों जैसे हैं स्कॉटलैंड के पहाड़
हिमाचल प्रदेश में मौजूद मंडी पहाड़ काफी कुछ स्कॉटलैंड के पहाड़ों के समान हैं।
प्राकृतिक समानता
हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक छवि कुछ-कुछ स्विट्जरलैंड की प्राकृतिक छवि से मिलती-जुलती है।
भूल जायेंगे स्विट्जरलैंड
कश्मीर के गुलमार्ग में मौजूद बर्फ के पहाड़ों के इस नजारे को देखकर आप स्विट्ज़रलैंड भूल जायेंगे।
बराबरी का मुकाबला
श्रीनगर के तुलिप के बाग अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। इसका मुकाबला सिर्फ एम्स्टर्डम के बाग ही कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment