घूमना-फिरना एवं नई-नई जगह जाना यूं तो हर किसी का शौक होता है। अपने दोस्तों और फैमिली के साथ अलग-अलग जगहों पर घूमने का मज़ा ही कुछ अलग है। जब भी आप कहीं घूमने जाने का प्लान करते हैं तो सबसे पहले डिसाइड की जाती है घूमने की जगह, एक ऐसी जगह जो बहुत खूबसूरत हो, जहां का मौसम और माहौल अच्छा हो, साथ ही जहां देखने के लिए बहुत कुछ हो।
दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो घूमने के लिए काफी अच्छी हैं और जहां लाइफ में एक बार सभी को ज़रूर जाना चाहिए। घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में तो लगभग आप सभी जानते होंगे।
आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने की भूल करना आपको बेहद भारी पड़ सकता है। इसीलिए बेहतर होगा कि आप घूमने जाने के लिए इन जगहों को नज़रअंदाज़ ही कर दें।
आइए जानते हैं दुनिया की 10 सबसे घटिया ट्रैवल डेस्टिनेशंस के बारे में।
यूक्रेन की राजधानी कीव
यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले कई सालों से संघर्ष जारी है। यहां की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां लम्बे समय से सरकार के खिलाफ आंदोलन छिड़ा हुआ है जिसने पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है।
पोर्ट ओ प्रिंस, हैती
एक प्राकृतिक आपदा किस तरह किसी जगह को बर्बाद कर सकती है, हैती इसका उदाहरण है। यहां 2010 में आए भूकंप के बाद से कुछ भी सामान्य नहीं हुआ है। इस भूकंप में हैती की पोर्ट ओ प्रिंस नामक जगह का 40 से 50 फीसदी इलाका तबाह हो गया था।
खतरों से खाली नहीं है सीरिया जाना
सीरिया में पिछले लम्बे अर्से से सिविल वॉर चल रहा है, ये जगह सिविल वॉर और आईएसआईएस के हमलों के चलते हिंसा का शिकार बनी हुई है। अब इन हमलों का असर सीरिया की राजधानी दमिश्क तक पहुंच गया है। यहां जाना, जान हथेली पर रखने जैसा है।
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में जाना भी खतरे से खाली नहीं है। यहां 1990 से जंग छिड़ी हुई है। आतंकी हमले होना तो यहां जैसे आम सी बात हो गई है। यह अफ्रीका की सबसे हिंसक सिटी है।
मेक्सिको का सियुदाद जुआरेज शहर भी है इस लिस्ट में शामिल
मेक्सिको के सियुदाद जुआरेज शहर की गिनती दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में होती है। यहां ज़िंदा जला देना और सड़क पर चलते हुए किसी को किडनैप कर लेना बहुत ही आम बात है।
नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग
यहां विदेश से आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाती है, साथ ही उनके लिए बहुत सख्त नियम भी हैं। यहां अकेले घूमने से लेकर फोटो खींचने तक किसी भी चीज की आजादी नहीं है। अगर आपसे अनजाने में भी यहां के लीडर का अपमान हो जाता है तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
कोलंबिया के बोगोटा शहर में फैला है ड्रग्स रिलेटेड क्राइम
कोलंबिया के बोगोटा शहर में ड्रग्स एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। यहां पर ड्रग्स से संबधित अपराधों की सूची बहुत लंबी है। मर्डर, किडनैपिंग और करप्शन की घटनाएं यहां आए दिन सामने आती हैं।
बांग्लादेश के ढाका शहर की आबोहवा में हर दिन घुल रहा है ज़हर
बांग्लादेश की राजधानी ढाका की गिनती दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में होती है। गाड़ियों और फैक्ट्रियों के चलते यहां की आबोहवा में हर दिन ज़हर घुल रहा है। इसलिए यहां जाना आपकी सेहत पर बहुत बुरे प्रभाव डाल सकता है।
स्केगनेस, इंग्लैड में भी अब नहीं आते लोग
स्केगनेस, इंग्लैड यूं तो एक खूबसूरत जगह है लेकिन इस सीसाइड टाउन पर धीरे-धीरे लोगों का आना कम होता जा रहा है। इसकी घटती लोकप्रियता के चलते इसका नाम इस लिस्ट में शुमार है।
पोर्ट मोजरबी, पापुआ न्यू गिनी
पोर्ट मोजरबी, पापुआ न्यू गिनी क्राइम के लिहाज से बहुत ही खतरनाक जगह है। यहां जाने की गलती किसी को कभी नहीं करनी चाहिए। यहां रेप, मर्डर और लूट रोजमर्रा की बात है।
No comments:
Post a Comment