विश्व में बहुत सी पुरानी सभ्यताएं, साम्राज्य और देश हुए हैं। इनमें यूनान, मिस्र आदि का जिक्र सुनने को मिलता है। प्राचीन सभ्यताओं की बात करें तो इसमें भारत का नाम भी आता है। इन देशों में कई प्राचीन शहर हैं। लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जो समय के साथ मिट गए। इसका कारण या तो बढ़ता जल स्तर था या फिर भूकंप, ज्वालामुखी जैसी प्राकृतिक आपदाएं।
आज हम बात करेंगे उन शहरों के बारे में जो बहुत प्राचीन थे मगर पानी में समा गए। इन्हें गांव या क्षेत्र विशेष भी कहा जा सकता है। इनके बारे में कुछ गोताखोरों और पुरातत्वविदों ने पता लगाया। कुछ पर अभी भी रिसर्च जारी है। कारण कि वो अभी भी रहस्य बने हुए हैं।
तो पढ़िए यह स्टोरी। जानिए उन जगहों के बारे में जिनके अवशेष पानी के नीचे मिले।
Dwarka, Gulf of Cambay, India
भारतीय राज्य गुजरात में अरब सागर से मिलती हुई खंभात की खाड़ी में पानी के नीचे एक खंडहर मिला है। बताया जाता है कि ये खंडहर 5000 साल पुराना है। यह लगभग 40 मीटर पानी के नीचे है। कहा जाता है कि यह भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका है जो कि भगवान के जाने के बाद पानी में डूब गई थी। आज भी यहां वैज्ञानिक समंदर की गहराइयों में कैद इस रहस्य को सुलझाने में लगे हैं।(फोटो- यूनेस्को)
Underwater Palace, Egypt
प्राचीन शहर Alexandria का एक हिस्सा समुद्र के नीचे स्थित है। पुरातत्वविदों ने इसे संरक्षित कर लिया है। उनको यहां महल परिसर मिला था। बताया जाता है कि यह महल मिस्त्र की महारानी Cleopatra का है। समुद्र के नीचे पुरातत्वविदों और गोताखोरों को छोटी मूर्तियां, गहने, ताबीज और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं।
Underwater city of Shicheng, China
प्राचीन चीनी शहर Shicheng 1,300 साल पहले स्थापित किया गया था। पानी के नीचे इसके अवशेष मिले हैं। पानी के नीचे मिले अवशेष दर्शाते हैं कि इस विशिष्ट वास्तुकला में साल 1368 के मिंग और किंग राजवंशों का उल्लेख मिलता है। ये शहर अब भी पानी के नीचे खड़ा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक पॉवर स्टेशन बनाने के कारण यह शहर पानी में डूब गया था। आपको बता दें कि 50 साल बाद भी यह 130 फिट की गहराई में सुरक्षित है।
(Photo- Chinese National Geography)
Heracleion egypt
एक शहर जिसे प्राचीन यूनान के लोगों के द्वारा Heracles और प्राचीन मिस्र के लोगों द्वारा Thonis पुकारा जाता था। यह इजिप्ट (मिस्त्र) के उत्तरी तट पर स्थित था। यह Mediterranean के मुख्य बंदरगाह शहरों में से एक था। यह शहर समुद्र में समा गया। 1200 वर्षों बाद जब खुदाई हुई तो धीरे-धीरे इनसे जुड़े राज खुले। पानी के नीचे ग्रीक और मिस्त्र भाषा में लिखी गई गोलियां, विशाल मूर्ति आदि भी मिली। कहा जाता है कि यह शहर भूकंप के बाद पानी में डूब गया।
Atlit-Yam, Israel
इजराइल में Carmel तट पर जहां पाषाण पाए गए उस स्थान को Atlit-Yam नाम दिया गया है। पानी के नीचे मिलने वाली चीजों में प्राचीन कुएं, घर एवं अन्य इमारतों की नींव और सड़कें आदि शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक कुछ 7550 से 8000 साल पहले इन इमारतों का निर्माण किया गया था। यह माना जाता है कि सुनामी के बाद ये बस्तियां अचानक डूब गईं।
Phanagoria Russai/Greek
रोमन इतिहास के अनुसार 63 ईसा पूर्व में वहां का एक बड़ा हिस्सा विद्रोह में समाप्त हो गया। Phanagoria सबसे बड़ा यूनानी शहर है, जो अब रूसी जमीन पर स्थित है। ब्लैक सागर पर स्थित यह छठवीं शताब्दी ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था। आज शहर का एक तिहाई हिस्सा पानी के नीचे है। इसका उपनाम रूसी अटलांटिस है।
Olous, Crete, Greece
Olous शहर ग्रीस के Crete में पूर्वोत्तर पर स्थित था। यहां भयंकर भूकंप आया और यह स्थान पानी में समा गया। गोताखोरों ओलस के खंडहरों के बीच चारों ओर जा सकते हैं। साफ पानी, नीचे के अवशेषों का पता लगाने का मौका देता है। कोशिशों के बीच कभी-कभी कलाकृति, सिक्के जैसी चीजें मिल जाती हैं।
The Mulifanua Site, Samoa
Samoa द्वीप में Upolu के तट से 4,000 से अधिक मिट्टी के बर्तनों की खोज ने पुष्टि की है कि प्रशांत महासागरों के नीचे प्राचीन जलपोत जलमग्न हो गया था, यह क्षेत्र लापिता (समुदाय) के गांवों में से एक था।
(फोटो-नासा)
Lake Titicaca's Pre-Incan Ruins, Bolivia/Peru
कुछ समय पहले एक जियोग्राफिकल टीम ने दस्तावेज बनाने के लिए पानी के नीचे के रहस्य की तलाश की थी। पुरातत्वविदों को एक प्राचीन मंदिर मिला। इतना ही नहीं पानी के नीचे सड़क, दीवार और छतें आदि भी मिलीं। पानी में सोने के टुकड़े, सिरेमिक एवं पत्थर के मूर्तियों और जहाजों, पशु-हड्डियों, धूप के कंटेनरों, प्राचीन मनुष्यों के अवशेषों सहित शहर से कई कलाकृतियों को बरामद किया गया है।
Baiae an Ancient Roman underwater City in Italy
Baiae प्राचीन इटली का एक तटीय क्षेत्र था। यह क्षेत्र पानी में डूब गया।
No comments:
Post a Comment