Saturday, 4 November 2017

किसी के घर में लगे हैं पहिए तो किसी का घर है पानी के बीच में, ये हैं दुनिया के सबसे अनूठे घर

किसी के घर में लगे हैं पहिए तो किसी का घर है पानी के बीच में, ये हैं दुनिया के सबसे अनूठे घर
कोई भी घर सिर्फ रहने की जगह मात्र ही नहीं होती बल्कि यह उसे बनाने वाले के सपनों का आशियाना भी होता है। फिर घर चाहे छोटा हो या बड़ा मगर उसमें रहने वाला अपने घर को सबसे बेहतर बनाना चाहता है। इसी कोशिश में कुछ लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी लगाते हुए अपने आशियाने को इतना बेहतरीन बना लिया कि उनका घर आज दुनिया के सबसे बेहतरीन और अनूठे घरों में से गिना जाता है।
आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ घरों की झलकियां और इनसे जुड़ी कुछ जानकारियां लेकर आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कोई घर झरने पर बनाया गया है तो कोई सिर्फ 1 स्क्वायर फीट में बना है। यकीन मानिए, एक बार इन्हें देखने के बाद आप खुद इनमें रहना चाहेंगे।

8. The Broons' House, Scotland

8. The Broons’ House, Scotland
Lairg के Loch Shin में ये रहस्यमयी घर स्थित है। पानी और हरियाली से घिरे इस छोटे से सपनों के महल में कौन रहना नहीं चाहेगा? वो बात अलग है कि इसमें रहने के लिए आपको बहुत हिम्मत चाहिए। 

7. Steve Areen's house, Thailand

7. Steve Areen’s house, Thailand
यह दुनिया का सबसे छोटा घर है। इसे बनाया है Berlin के अर्टिकिटेक्ट Van Bo Le-Mentzel ने। 1 स्क्वायर फीट में बने इस घर में दरवाजा, खिड़की, कुर्सी जैसी चीजें भी मौजूद हैं। 40.8 KG के इस घर को एक जगह से दूसरी जगह पर घुमाने के लिए पहिए भी लगाए गए हैं। जी हां। सचमुच। 
आगे देखिये वो घर जो बनाया गया है झरने पर।

6. The Heliod, France

6. The Heliod, France
Eric Wasser द्वारा डिजाइन किया गया यह बायोक्लाइमेट घर 4 अगस्त 2011 में बनाया गया था। इस घर में सौर ऊर्जा का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी के दिनों में ये घर ठंडा और ठण्ड के दिनों में गर्म रहता है।

5. The Fallingwater, Pennsylvania (USA)

5. The Fallingwater, Pennsylvania (USA)
अमेरिकन आर्किटेक्ट Frank Lloyd Wright द्वारा यह घर 1935 में बनाया गया था। हरियाली और प्राकृतिक चीजों को पसंद करने वाले लोगों के लिए ये घर एक परफेक्ट प्लेस है। 
आगे देखिये वो अंडाकार घर जिसकी लम्बाई है 6 मीटर।

4. The Exbury Egg

4. The Exbury Egg
तस्वीर में नजर आ रहे इस खूबसूरत से अंडाकार की लम्बाई सिर्फ 6 मीटर और डायमीटर 2.8 मीटर है। यह घर पानी पर तैर सकता है, इसलिए इस घर की मदद से आप प्रकृति की गोद में रह सकते हैं।

3. Giant Seashell House, Mexico

3. Giant Seashell House, Mexico
इस घर को 2006 में Javier Senosiain ने बनाया था। इस घर के बाहर लगे रंग-बिरंगे कांच की वजह से इसके अंदर इंद्रधनुष जैसी लाइट नजर आती है, जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है। 
आगे देखिये वो अनोखा घर जो क्रिएटिव लोगों के लिए इंस्पिरेशन है।

2. Steve Areen's house, Thailand

2. Steve Areen’s house, Thailand
ऑर्गनिक आम के पेड़ों के बीच स्थित Steve Areen का यह घर कई क्रिएटिव लोगों के लिए इंस्पिरेशन है।

मिट्टी की ईंटों से बनाया गया है यह घर

मिट्टी की ईंटों से बनाया गया है यह घर
Steve का यह पूरा घर मिट्टी की ईंटों से बनाया गया है। इसका इंटीरियर भी इतना शानदार है कि एक बार तो आप इसमें जरूर रहना चाहेंगे। 
आगे देखिये वो घर जो है उल्टा-पुल्टा।

1. Upside-down house, Fengjing Ancient Town

1. Upside-down house, Fengjing Ancient Town
Chaina के Shanghai समेत कई देशों में Upside Down घर बनाए गए हैं। देखने में भले ही ये घर उल्टा-पुल्टा नजर आ रहा हो मगर इस घर के अंदर की तस्वीर देखकर आप इसके अंदर जरूर सेल्फी खिंचवाना चाहेंगे। 

घर का इंटीरियर भी है उल्टा-पुल्टा

घर का इंटीरियर भी है उल्टा-पुल्टा
इस घर का इंटीरियर भी पूरी तरह से उल्टा-पुल्टा है। यहाँ सोफे, पलंग, कुर्सियां सभी चीजें सीलिंग से चिपकी हुई नजर आती हैं। 
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने करीबियों के साथ जरूर शेयर करें। 

No comments:

Post a Comment