अगर तुम मारुती 800 खरीदकर खुद को रईस समझते हो, तो शायद गलत हो तुम।
अगर घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता पालकर, उसे शेर समझते हो तो पूरी तरह से गलत हो तुम।
अगर हवाईजहाज में बैठने को तुम हवा में उड़ना समझते हो, तो मेरे दोस्त सरासर गलत हो तुम।
दुबई के लोगों के लिए ये सारी चीजें करना गरीबों का काम है। वहां के लोगों के लिए रईसी की परिभाषा बहुत अलग है। वहां शेर उसी तरह पाले जाते हैं, जिस तरह हम कुत्ते पालते हैं। वहां सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों के रूप में Audi और Mercedes से ज्यादा Porsche और Lamborghini नजर आती हैं। वहां सोने की चीजें भी आलू की तरह बिकती हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइये नजर डालते हैं दुबई कि ऐसी ही कुछ तस्वीरों पर जो साबित करती हैं कि वो रईसी में सबके बाप हैं।
14. शेर
जिस तरह बिल्ली अपने मालिक का अटेंशन पाने की कोशिश करती है, वैसी ही हरकतें यहाँ शेर करते हुए पाए जाते हैं।
13. चीता
यहाँ कुत्ते पालना बच्चों का काम है। उसकी जगह लोग चीते का बच्चा पालते हैं।
आगे की तस्वीर में दुबई की टैक्सी देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग।
12. टैक्सी
ये टैक्सी है, इस बात पर यकीन कर पाना उतना ही मुश्किल है जितना मुश्किल इस बात पर यकीन कर पाना कि आसाराम चरित्रवान हैं। मगर यकीन मानिये ये वाकई टैक्सी है।
11. शेर की सवारी
यहाँ शेर को लोग सिर्फ पालते ही नहीं हैं बल्कि मन हुआ तो उसकी सवारी करने भी निकल जाते हैं।
आगे देखिये यहाँ एयरप्लेन में मिलते हैं कैसे-कैसे यात्री।
10. एयरप्लेन के यात्री
यहाँ लोग एयरप्लेन में कोई भी यात्री बन सकता है। जरूरी नहीं कि वो इंसान ही हो।
9. अंगूठी
सोने की महंगी से महंगी अंगूठी आपने देखी होगी मगर क्या कभी इतनी बड़ी सोने की अंगूठी देखी है? ये दुनिया की सबसे भारी सोने की अंगूठी है।
आगे देखिये दुबई में किस तरह आप आयरन मैन की तरह उड़ सकते हैं आसमान में।
8. जलपरी
यहाँ अगर आप बोर हो रहे हैं तो जलपरी का शो भी देख सकते हैं। यहाँ ये आम बात है।
7. उड़ान

अगर आप आयरन मैन की तरह हवा में उड़ने का सपना देखते हैं तो उसे दुबई जाकर पूरा कर सकते हैं।
आगे देखिये दुबई के टॉयलेट भी हैं कितने हाईटेक।
6. टॉयलेट

आरामपसंद लोगों के लिए दुबई से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती। यहाँ तो टॉयलेट में भी टच स्क्रीन लगी होती है।
5. गोल्डन कार
लड़की की बॉडी की तरह आपने पहले इस गोल्ड प्लेटेड Porsche की बॉडी को ही देखा होगा मगर इसकी नंबर प्लेट पर गौर फरमाइए। ये नंबर भी न जाने कितनी कारों की कीमत के बराबर होगी।
आगे पुलिस की गाड़ी देखकर नहीं कर पाएंगी आपकी आँखें यकीन।
4. पुलिस की गाड़ी
पुरानी हिंदी फिल्मों का एक फेमस डायलॉग था कि 'पुलिस जुर्म हो जाने के बाद पहुँचती है' मगर जनाब दुबई में सीन बहुत अलग है। यहाँ Lamborghini पुलिस की रेगुलर गाड़ी हैं, इसलिए यहाँ की पुलिस भी फास्ट है।
3. सोने की ईंट

160 किलो की सोने की ईंट यहाँ पर आलू की तरह बिकने के लिए रखी हुई है। इंडिया में अगर किसी के घर इतना सोना मौजूद हो तो उसके यहाँ रेड पड़ जाती है।
आगे देखिये यहाँ बादलों के बीच किस तरह नहाते हैं लोग।
2. जकूज़ी

आपने एक से बढ़कर एक जकूज़ी देखे होंगे मगर ऐसा जकूज़ी आपको सिर्फ दुबई में ही मिलेगा जिसके बाहर बादल तैर रहे हों।
1. गोल्डन प्ले स्टेशन
यह प्ले स्टेशन उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया गया होगा, जिन्हें कोई चीज सस्ती मिल जाती है तो एलर्जी हो जाती है।
No comments:
Post a Comment