खैर इन सबसे जब थोड़ी फुरसत मिली तो खबरों पर मेरी नज़र गयी। एक खबर देखकर पता चला की यार भारत से बाहर भी दिवाली को लेकर उत्साह है। असल में मैं सिंगापुर की बात कर रही हूँ। भारत से कई मील दूर इस आइलैंड-शहर में दीपावली के मद्देनज़र एक ख़ास ट्रेन को चलाया जा रहा है। इस ट्रेन को देखकर मुझे तो बहुत ख़ुशी हुई। यकीनन आपको भी होगी।
लेकिन इस ट्रेन में ख़ास क्या है? आप खुद ही देख लीजिये।
थोड़ा जान लें सिंगापुर को
सिंगापुर दक्षिण एशिया की सबसे मॉडर्न सिटी है। यह एक आइलैंड होने के साथ ही एक देश भी है। पर अक्सर इसे सिंगापुर सिटी-स्टेट के नाम से जाना जाता है। यह एक 'ग्लोबल स्टेट' भी है। इस देश में सिंगापुर आइलैंड के साथ ही 58 छोटे आइलैंड भी हैं।
बड़ी संख्या मे हैं भारतीय
सिंगापुर में भारतीय एथनिक ग्रुप यहाँ का तीसरा बड़ा एथनिक ग्रुप है, यहाँ 9.2% भारतीय मौजूद हैं। इसके साथ ही यहाँ पर 'लिटिल इंडिया' नाम से एक जिला भी है। यहाँ मुख्यतः तमिल भारतीय रहते हैं। यहाँ दीपावली पर आधिकारिक अवकाश भी होता है। इन भारतीयों को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन की शुरुआत की गई है।
क्या ख़ास है इस ट्रेन में

इस ट्रेन में ख़ास यह है कि इस पूरी ट्रेन में दिवाली को ध्यान में रखते हुए रंगोली और फूलों की डिजाईन बनायीं गयी है।
किसकी थी यह योजना
इस दिवाली-थीम ट्रेन को सिंगापुर के 'लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी'(LTA) ने रविवार को लॉन्च किया है। साथ ही इस प्रोजेक्ट पर लिटिल इंडिया शॉपकीपर्स एंड हेरिटेज एसोसिएशन(LISHA) ने काम किया है।
इन स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन लिटिल इंडिया की नार्थ-ईस्टर्न लाइन से डाउनटाउन लाइन प्लेटफार्म तक चलेगी। ये वही स्थान हैं जहाँ सबसे अधिक संख्या में भारतीय बसते हैं।
रंगोली की डिजाईन

इस ट्रेन के छत और फ्लोर पर बहुत ही सुन्दर रंगोली की कलाकृतियां बनी है।
कमल का फूल भी है

इसके साथ ही इसमें लक्ष्मी जी का आसन कमल एवं सुख और भाग्य का प्रतीक मयूर भी है।
इस पर भी डालें नज़र

आपको बता दें कि सिर्फ ट्रेन में ही नहीं बल्कि दोनों स्टेशन प्लटफॉर्म पर भी कई सुन्दर कलाकृतियां बनी हुई है।
अपनेपन का अहसास

इस ट्रेन में बैठकर भारतीयों को वाकई अपनेपन का अहसास होगा और हर दिन दिवाली भी मनेगी।
LTA ने कही यह बात

इस सम्बन्ध में LTA का कहना है, 'यह इस साल रोशनी के त्यौहार दीपावली को एक बिलकुल ही नए रोशन तरीके से मनाने की कोशिश है। हमने अपनी पहली दीपावली थीम ट्रेन लॉन्च कर दी है और अब लोग लिटिल इंडिया में MRT के अंदर अद्भुत सजावट का अनुभव ले सकते हैं।'
No comments:
Post a Comment