Saturday, 4 November 2017

दुनिया के ये 10 सबसे ऊंचे बांध कर देंगे आपको अचंभित

दुनिया के ये 10 सबसे ऊंचे बांध कर देंगे आपको अचंभित 
पानी का काम बहना होता है। लेकिन मनुष्य को अपने दैनिक जीवन में पानी की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। पानी की इस आपूर्ति के लिए वो पानी को रोककर एक जगह इकट्ठा करता हैं। इस काम के लिए वो जिस अवरोध का इस्तेमाल करता है, उसे 'बांध' कहते हैं। भारत में ही लगभग 4000 छोटे-बड़े बांध हैं और पूरी दुनिया में तो ऐसे अनगिनत बांध हैं। बांध, बाढ़ आने से तो रोकते ही हैं और साथ ही इनकी मदद से जमा किया गया पानी सिंचाई, बिजली बनाने, पेय जल के रूप में और नौवहन में किया जाता हैं।  
आज हम यहाँ विश्व के सबसे ऊँचे बांधों के बारे में बात करने वाले हैं। इन बांधों की कई बिंदुओं के आधार पर तुलना की जाती है जिसमें बांध द्वारा बनाये गए जलाशय का परिमाण, उनके उपयोग, आकार संरचना और आकार शामिल हैं। 

1. Nurek dam, तजिकिस्तान 

1. Nurek dam, तजिकिस्तान 
न्युरेक बांध दुनिया का सबसे ऊंचा बांध हैं। इसकी ऊंचाई 304 मीटर (लगभग 980 फ़ीट) हैं। यह ताजिकिस्तान Vakhsh नदी के पार बना हुआ है। इसका निर्माण कार्य 1961 में शुरू होकर 1981 में खत्म हुआ था।

2. Xiaowan dam,चीन 

2. Xiaowan dam,चीन 
दुनिया के इस दूसरे सबसे ऊंचे बांध की ऊंचाई 292 मीटर ( लगभग 958 फ़ीट) हैं।  यह बांध Lancang नदी पर बना है और दुनिया का सबसे बड़ा आर्च डैम हैं। इस बांध का निर्माण पनबिजली ऊर्जा प्रदान करने के लिए हुआ था और यह 4,200 MW पॉवर स्टेशन को सपोर्ट करता हैं। इसका निर्माण 2002-2010 के दौरान हुआ।  

3. Grande Dixence dam, स्विट्ज़रलैंड 

3. Grande Dixence dam, स्विट्ज़रलैंड 
Dixence नदी पर बने इस बांध की ऊंचाई 285 मीटर( लगभग 935 फ़ीट) है। यह दुनिया का सबसे ऊँचा ग्रेविटी डैम हैं। यह डैम भी पनबिजली निर्माण के लिए ही बनाया गया था। यह चार पॉवर स्टेशन्स को ईंधन प्रदान करता है और 40,000 घरों को रोशन करने योग्य ऊर्जा उत्पादित करता है।  

4. Enguri Dam, जॉर्जिया 

4. Enguri Dam, जॉर्जिया 
यह दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा 'आर्च' डैम हैं। इस हाइड्रो-इलेक्ट्रिक डैम की ऊंचाई 271.5 मीटर (891 फ़ीट) है। यह बांध जॉर्जिया की Enguri नदी पर बना हुआ हैं।  

5. Vajont dam, इटली 

5. Vajont dam, इटली 
1959 में बना यह बांध आज अनुपयोगी हैं। इसकी ऊंचाई 261.6 मीटर (858 फ़ीट) है। यह इटली के वेनिस के उत्तर में 100 किलोमीटर दूरी पर स्थित Vanjot नदी की घाटी पर बना हुआ हैं।  

6. Manuel Moreno Torres Dam, मैक्सिको 

6. Manuel Moreno Torres Dam, मैक्सिको 
इस एम्बार्कमेंट डैम की ऊंचाई 261 मीटर (856 फ़ीट) हैं। यह Grijalwa नदी पर बना हुआ हैं।  नवीनीकरण के बाद यह मेक्सिको का सबसे ऊंचा बांध बना। इसका निर्माण 1974-1980 के दौरान हुआ।

7. Nuozhadu Dam, चीन 

7. Nuozhadu Dam, चीन 
पनबिजली के उत्पादन के लिए बनाए गए इस 261 मीटर (856 फ़ीट) ऊंचे बांध को फ्लड कंट्रोल और नेविगेशन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह Lancang नदी पर बना हुआ हैं।  

8. Tehri Dam, भारत 

8. Tehri Dam, भारत 
260.5 मीटर (855 फ़ीट) ऊंचा 'टिहरी बांध' भारत का सबसे बड़ा बांध हैं। यह मल्टी-पर्पस बांध भागीरथी नदी पर बना हुआ हैं। यह जलाशय, बिजली बनाने के साथ ही सिंचाई और पेय जल की पूर्ति के लिए भी किया जाता हैं।  

9. Mauvoisin Dam, स्विट्ज़रलैंड 

9. Mauvoisin Dam, स्विट्ज़रलैंड 
इस बांध की ऊंचाई 250 मीटर (820 फीट) हैं। यह आर्च डैम Val De Bagnes के आस-पास बना हुआ हैं। यह बांध 1957 में बनकर तैयार हो गया था। 1991 में इस बांध की कैपेसिटी को बढ़ा दिया गया था।  

10. Laxiwa Dam, चीन 

10. Laxiwa Dam, चीन 
4,200 मेगावाट की पावर जनरेशन कैपेसिटी वाला यह बांध 250 मीटर (820 फ़ीट) ऊंचा हैं। यह बांध 'येलो नदी' पर बना हुआ हैं।  
दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुल के बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

No comments:

Post a Comment