Saturday, 4 November 2017

ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा गरम इलाके, 50 से 70 डिग्री के बीच होता है यहां का तापमान

ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा गरम इलाके, 50 से 70 डिग्री के बीच होता है यहां का तापमान
गर्मी आते ही दिमाग में एक ही बात तुरंत आती है और वो यह कि ये बारिश कब आएगी। गर्मी का मामला ही कुछ ऐसा है। सोचकर ही हर कोई परेशान होने लगता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि फिलहाल आप जहां रहते हैं वहां उतनी ही गर्मी पड़ती है जितनी आप सहन कर सकते हैं। दुनिया में कई जगह ऐसी भी हैं जहां पर असहनीय गर्मी पड़ती है। 
जी हां। दुनियाभर में भारत ही ऐसा देश नहीं है जहां इतनी गर्मी पड़ती है। कई देश ऐसे हैं जहां पर पड़ने वाली गर्मी के कारण वहां तो लोगों का जिंदा रहना तक मुश्किल हो जाता है। हम आपको इस स्टोरी के जरिए ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में बताने वाले हैं। इन स्थानों को दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में शुमार किया गया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में जो बेहद गर्म माने जाते हैं।

 दश्त-ए-लुत, ईरान

 दश्त-ए-लुत, ईरान
दश्त-ए-लुत को दुनिया का सबसे गरम स्थान कहा जाता है। यहां तापमान 70 डिग्री भी जा चुका है। साल 2004 में यहां का तापमान 70 डिग्री और साल 2005 में 70.7 डिग्री तक पहुंच गया था। इस तापमान में किसी भी जीव-जंतु का जिंदा रहना संभव नहीं है।

केव ऑफ द क्रिस्टल, मैक्सिको

केव ऑफ द क्रिस्टल, मैक्सिको
मैक्सिको के नैका में एक क्रिस्टल गुफा है। यह गुफा इतनी गरम है कि यहां का तापमान 58 डिग्री तक नापा गया है। गुफा के अंदर इतनी तेज गर्म हवा चलती है कि इसके कारण यहां ज्यादा खोजबीन नहीं की जा सकी है। इसे दुनिया की सबसे प्राकृतिक क्रिस्टल गुफा मानी जाती है।

बड़ा रेगिस्तान

बड़ा रेगिस्तान
'बैडलैंड' के नाम से प्रसिद्ध क्वींसलैंड का एक बड़ा हिस्सा एक रेगिस्तान है। साल 2003 में यहां का तापमान 69.3 डिग्री पर पहुंच गया था। इसी कारण यहां भयंकर सूखा भी पड़ा था।

अल-अजीजियाह, लीबिया

अल-अजीजियाह, लीबिया
लीबिया के अल-अजीजियाह की गिनती भी दुनिया के बहुत ज्यादा गर्म इलाकों में होती है। वैसे तो गर्मी में यहां का तापमान अक्सर ही 48 डिग्री चला जाता है। मगर साल 1992 में यहां का तापमान 57.8 डिग्री पर पहुंच गया था।

फ्लेमिंग माउंटेन, चीन

फ्लेमिंग माउंटेन, चीन
चीन में मौजूद फ्लेमिंग माउंटेन को भी दुनिया के सबसे गरम इलाकों में गिना जाता है। साल 2008 में यहां का तापमान 66.8 डिग्री नापा गया था।

डेथ वैली, उत्तरी अमेरिका

डेथ वैली, उत्तरी अमेरिका
डेथ वैली,  उत्तरी अमेरिका का सबसे सूखा और गरम इलाका। यह समुद्र स्तर से काफी नीचे है। ऐसे में यहां का तापमान बहुत ज्यादा होता है। साल 1913 में यहां का तापमान 56.7 डिग्री नापा गया था। हालांकि यहां का तापमान आमतौर पर 47 डिग्री सेल्सियस ही रहता है।

 वाडी हल्फा, सूडान में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ पड़ती है। साल 1967 में यहां का तापमान 53 डिग्री तक पहुंच गया था।

तिरट जवी, इजरायल

तिरट जवी, इजरायल
तिरट जवी, इजरायल में यह जगह समुद्र तल से 722 फीट नीचे है। यह इजरायल का धार्मिक स्थान है। यहां साल 1942 में तापमान 54 डिग्री तक पहुंच गया था।

No comments:

Post a Comment