Saturday, 4 November 2017

इन हिंदी फिल्मों को देख आप दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने को हो जाएंगे बेताब

इन हिंदी फिल्मों को देख आप दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने को हो जाएंगे बेताब 
बॉलीवुड की फिल्मों का यूँ तो सारा ज़माना ही दीवाना है। हर किसी को कोई न कोई एक्टर और फिल्में, इस हद तक पसंद आती हैं कि लोग उनकी कहानी को अपनी निजी ज़िन्दगी से जोड़कर देखने लगते हैं। वहीँ दूसरी तरफ कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो आपको जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा देती हैं या एक नई इच्छा आपके अन्दर जागृत करती हैं ।
इसी तरह बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो आपको अपने गहरे दोस्तों से मिलने और उनके साथ ट्रिप पर जाने के लिए प्रेरित करती हैं ।

ये जवानी है दीवानी

ये जवानी है दीवानी
ये जवानी है दीवानी फिल्म बहुत हिट रही है । चार दोस्तों की इस गज़ब कहानी में गुलमार्ग की वादियाँ और मनाली की बर्फ को इस तरह दिखाया गया है कि इस फिल्म को देखते ही इन जगहों पर दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मन होता है । 

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के राज और सिमरन अपने अपने दोस्तों के साथ यूरोप के टूर पर जाते हैं। जहां यूरोप की प्राकृतिक सुन्दरता को बहुत बेहतर ढंग से दिखाया गया है। हम यकीन से कह सकते हैं कि आप जब भी इस फिल्म में यूरोप को देखते होंगे तो आपको भी यूरोप दर्शन की इच्छा ज़रूर होती होगी ।

चेन्नई एक्सप्रेस 

चेन्नई एक्सप्रेस 
चेन्नई एक्सप्रेस में दो दोस्त मीना लोचिनी और राहुल की अनोखी यात्रा के दौरान कईं अद्भुत नजारों को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। जिसे देखकर मन वहाँ तुरंत जाने को विचलित हो उठता है ।

दिल चाहता है

दिल चाहता है
इस फिल्म में तीन गहरे दोस्त आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना यानि कि आकाश, समीर और सिड, जब गोवा की सैर के लिए निकलते हैं तो आपको भी ज़रूर लगता होगा कि दोस्तों के साथ यदि गोवा भी नहीं घूमा तो क्या किया ।

बर्फी

बर्फी
बर्फी पिक्चर में तीनों कलाकारों के साथ, जिस जगह पर शूटिंग की गयी वह भी तारीफ़ के काबिल है। जी हां, दार्जिलिंग यूँ तो बहुत ही सुन्दर है लेकिन इस फिल्म में इसे बहुत ही आकर्षक तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद वहाँ के घंटाघर, प्रचलित ग्लेनरी कैफ़े और दार्जिलिंग की रेल की सैर करने का बहुत मन होता है ।

जब वी मेट

जब वी मेट
जब वी मेट की झल्ली लड़की 'गीत' की दुनिया दीवानी है। इस फिल्म ने हमें पंजाब, शिमला और मनाली के अनूठे दृश्यों को दिखाय। इसे देखते ही इन जगहों पर दोस्तों के साथ जाने की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है ।

ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा

ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा
इस फिल्म में तीन दोस्त शादी से पहले अपनी-अपनी एक इच्छा पूरी करना चाहते हैं। जिनकी सहायता से आप भी बड़े परदे पर "डीप सी डाइविंग", "स्काई डाइविंग" और सांडों के बीच भागने के पागलपन के खेल को अलग ही रंग में देख पाए होंगे। साथ ही इस फिल्म में स्पेन के सौन्दर्य को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है ।

3 इडियट्स

3 इडियट्स
इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग बैंगलोर के आईआईएम कॉलेज में की गयी है। यह कॉलेज बेहद सुन्दर तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा इस फिल्म में जो दृश्य 'लद्दाख' में दर्शाए गए हैं उनके अनुसार तो 'लद्दाख' घूमने अवश्य जाना चाहिए ।

भारत की एक ऐसी जेल, जहां सज़ा का अनुभव पाने से पहले देने पड़ते हैं पैसे

भारत की एक ऐसी जेल, जहां सज़ा का अनुभव पाने से पहले देने पड़ते हैं पैसे 
जब भी हम जेल का नाम सुनते हैं तो डर जाते हैं,  क्योंकि हम में से कोई भी किसी भी हालत में जेल जाना कभी पसंद नहीं करेगा। परन्तु क्या आप जानते हैं कि जिस देश में हम रह रहे हैं वहाँ एक ऐसी जेल भी है, जहां केवल पैसे देकर ही आप कैदी बन सकते हैं।

हेरिटेज जेल म्यूजियम का प्रवेश द्वार

हेरिटेज जेल म्यूजियम का प्रवेश द्वार
हम बात कर रहे हैं तेलंगाना की सांगारेड्डी जेल की जो 220 साल पुरानी जेल है और अब जेल म्यूजियम में परिवर्तित कर दी गई है। महज़ 500 रूपए देकर आप इस जेल में एक दिन के लिए कैदी के जीवन का अनुभव कर सकते हैं। 

नहीं मिलेंगी कोई भी सुविधाएं 

नहीं मिलेंगी कोई भी सुविधाएं 
यहाँ प्रवेश करते ही आपसे आपकी सारी चीज़ें जैसे कि फ़ोन, पर्स इत्यादि ले लिए जाएंगे और आपको एक कैदी की तरह 1 जोड़ी कपडे, 1 कम्बल, गिलास और थाली दी जाएगी। आपको कैदियों की ही तरह फ़र्श पर सोना होगा और उन्हीं की तरह सादा भोजन यानि कि "दाल–भात" ही खाना होगा। 

सांगारेड्डी जेल में कैदी के जीवन का अनुभव करता व्यक्ति 

सांगारेड्डी जेल में कैदी के जीवन का अनुभव करता व्यक्ति 
कैदियों के जीवन के अनुभव की इच्छा को लेकर जो भी यहाँ आते हैं, उन्हें जेल के नियमों के अनुसार सुबह 5 बजे उठा दिया जाता है। अपना सेल साफ़ करने के पश्चात सुबह 6.30 बजे चाय और 7.30 बजे नाश्ता दिया जाता है। इसके बाद 10.30 से 11 बजे के बीच दोपहर का खाना और शाम के 5.30 बजे तक रात का खाना दे दिया जाता है। 

महिलाओं के लिए भी है एक कक्ष 

महिलाओं के लिए भी है एक कक्ष 
इस जेल में 8 कक्ष आदमियों के लिए हैं, वहीं महिलाओं के लिए केवल 1 ही कक्ष है। इसके अतिरिक्त रसोई, मैस हॉल, डिस्पेंसरी व अधीक्षक का कक्ष भी इस जेल में सम्मिलित है।

कैदियों के विभिन्न कक्ष

कैदियों के विभिन्न कक्ष
यदि आप यहाँ जाते हैं तो शाम 5 बजे आपको जेल में बंद कर दिया जाएगा और रात के समय आप किसी भी अन्य व्यक्ति को नहीं देख पाएंगे। 

3 एकड़ में फैला सांगारेड्डी जेल म्यूजियम

3 एकड़ में फैला सांगारेड्डी जेल म्यूजियम
हालांकि मेहमान कैदियों के लिए यहाँ कोई कार्य सारिणी नहीं है, लेकिन आपको अपना सेल स्वयं ही साफ़ करना होगा। 

बेहद पुराना है इस जेल का इतिहास 

बेहद पुराना है इस जेल का इतिहास 
अब यदि इस जेल के निर्माण के बारे में बात करें तो यह हमारे देश के इतिहास का बहुत बड़ा हिस्सा है जो सन् 1796 में निज़ाम की हुकूमत के समय बनवाई गई थी। 

सन् 2012 में इसे म्यूजियम में परिवर्तित कर दिया गया

सन् 2012 में इसे म्यूजियम में परिवर्तित कर दिया गया
अब 216 साल पश्चात, सन् 2012 में यानि की आज से 5 वर्ष पहले इस जेल को म्यूजियम में परिवर्तित कर दिया गया था। आप चाहें तो इस जेल में म्यूजियम का आनंद भी ले सकते हैं। 

भारत के इस गांव से है स्वर्ग जाने का रास्ता, ऐसा है भारत का आखिरी गांव

भारत के इस गांव से है स्वर्ग जाने का रास्ता, ऐसा है भारत का आखिरी गांव 
आप देश के कई मशहूर पर्यटन स्थलों पर घूमने गये होंगे। आपने देश के ग्रामीण इलाकों में भी यात्राएं की होंगी। साथ ही ऐसे कई पर्यटन स्थलों के बारे में भी सुना होगा, जो आपकी 'विश लिस्ट' में शामिल होंगे। 
लेकिन क्या आपने कभी देश के 'आखिरी गांव' के बारे में सुना है? जी हाँ, उत्तराखंड के चमोली जिले में बसे 'मीणा' गांव को देश का आखिरी गांव या 'सीमान्त ग्राम' कहा जाता है। 
'माणा' बद्रीनाथ शहर से केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बद्रीनाथ की तरह ही यह भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। उत्तराखंड सरकार ने 'माणा' को 'पर्यटक ग्राम' घोषित किया है। 
आइये जानते है 'इस सीमान्त प्रांत' से जुड़े अन्य रोचक तथ्य।

सरस्वती नदी के किनारे बसा है 'माणा'

सरस्वती नदी के किनारे बसा है 'माणा'
माणा भारत और चीन/तिब्बत की सीमा पर बसा है। यह समुद्रतल से 3219 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह गांव हिमालय की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। 

'मणिभद्र' है पौराणिक नाम

'मणिभद्र' है पौराणिक नाम
'माणा' में सरस्वती और अलकनंदा नदियों का संगम भी होता है। यहाँ स्थित कुछ प्रचीन मंदिर और गुफाएं बहुत प्रसिद्ध हैं। जो भी भक्त 'बद्रीनाथ' आते हैं, वो 'माणा' की यात्रा करने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

'भीम पुल' से होकर स्वर्ग गए थे पांडव

'भीम पुल' से होकर स्वर्ग गए थे पांडव
माना जाता है कि महाभारत काल में पांडव जब स्वर्ग जाने के लिए इस स्थान से गुजरे थे तो उन्होनें सरस्वती नदी से रास्ता मांगा था। लेकिन सरस्वती नदी द्वारा रास्ता ना दिए जाने पर भीम ने दो बड़ी शिलाएं डालकर पुल बना दिया और पांडव इसी पुल से होकर स्वर्ग की ओर गए थे। 

'व्यास जी' का मंदिर बना है यहाँ पर 

'व्यास जी' का मंदिर बना है यहाँ पर 
माणा में महाभारत के रचनाकार वेद व्यास जी का मंदिर भी बना हुआ है। कहा जाता है कि व्यास जी उस काल में इसी गुफा में निवास करते थे। व्यास जी के इस मंदिर में उनके पुत्र शुक्रदेव और वल्लभाचार्य की भी प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसके अलावा यहाँ विष्णु जी की एक प्राचीन प्रतिमा भी है।

गणेश जी ने दिया था सरस्वती नदी को श्राप 

गणेश जी ने दिया था सरस्वती नदी को श्राप 
ऐसा भी माना जाता है कि जब भगवान गणेश वेद लिख रहे थे, तब सरस्वती नदी पूरे वेग से बह रही थी। इस दौरान वे बहुत अधिक शोर कर रही थी, जिससे गणेश जी के काम में खलल पड़ रहा था। गणेश जी ने सरवस्ती को शांत होने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं मानी तो उन्होंने सरस्वती नदी को विलुप्त होने का श्राप दिया था।

ट्रेकिंग के लिए है बेहतर विकल्प 

ट्रेकिंग के लिए है बेहतर विकल्प 
माणा ट्रैकिंग के लिए भी एक बहुत अच्छी जगह है। यहाँ ट्रैकिंग के लिए माणा से वसुधरा,  माणा से माणा पास, माणा से सतोपंथ और माणा से चरणपादुका जैसे कई ट्रैकिंग रुट्स निकलते हैं। 

ये है भारत की आखिरी चाय की दुकान 

ये है भारत की आखिरी चाय की दुकान 
अगर आप भी चाय पीने के शौक़ीन है तो 'देश की आखिरी चाय की दुकान' में मिलने वाली चाय का खासतौर पर लुत्फ़ उठाइएगा। 'माणा' में मई से अक्टूबर के बीच में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। गौरतलब है कि यह वही समय है, जिस दौरान तीर्थ स्थल बद्रीनाथ के पट खुले होते हैं।

ऊनी कपड़ो के लिए मशहूर है यह गांव 

ऊनी कपड़ो के लिए मशहूर है यह गांव 
'माणा' शॉल्स, मफलर्स, कैप्स, अशन, पंखी, और कारपेट जैसे ऊनी कपड़ों के लिए मशहूर है। माणा में मुख्य रूप से 'भेड़' के ऊन से कपड़े बनाये जाते हैं। इसके अलावा माणा आलू और राजमा के लिए भी जाना जाता है।

दुनिया के सबसे अद्भुत रेलमार्ग, जानें भारत का कौन सा रेलमार्ग है शामिल

दुनिया के सबसे अद्भुत रेलमार्ग, जानें भारत का कौन सा रेलमार्ग है शामिल
दुनिया भर में कई ऐसी खतरनाक जगहें स्थित हैं, जहाँ किसी आम इंसान का जाना मुमकिन नहीं है। ठीक उसी तरह से दुनिया में कई बेहद डरावने एवं खतरनाक रेल मार्ग भी हैं, जिनमें सफर करने के दौरान लोगों का कलेजा मुँह तक आ जाता है। परंतु ऐसे मार्गों का भी अपना एक अलग ही रोमांच है। रोमांच के शौकीन लोगों को यह रास्ते जन्नत की तरफ ही लेकर जाते हैं।
यदि बात रेल मार्गों की हो, और भारत की बात ना आए ऐसा होना मुमकिन नहीं है। भारत के इस विस्तृत रेल जाल में कुछ मार्ग ऐसे भी हैं जिनमें सफर करने के लिए आपको करना होगा अपना दिल मजबूत।
आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ रेल मार्गों के बारे में, जहाँ रोमांच पसंद लोग जरूर जाना चाहेंगे एक बार।

1. क्युम्बर्स & टॉलटेक सीनिक रेलरोड, न्यू मैक्सिको

1. क्युम्बर्स & टॉलटेक सीनिक रेलरोड, न्यू मैक्सिको
इस रेलमार्ग की खूबसूरती तो आप तस्वीर में देख ही चुके हैं। मनमोहक दृश्यों से भरे पड़े 64 मील लम्बे इस रेलमार्ग का निर्माण 1880 में किया गया था। इस मार्ग का नाम 800 फ़ीट ऊँचे टॉलटेक मार्ग व 10,015 फ़ीट ऊँचे क्युम्बर्स पास के ऊपर रखा गया है।
ज्ञात हो कि क्युम्बर्स पास अमेरिका का सबसे ऊँचा पास है, इसी में से होकर यह अद्भुत रेलमार्ग 1971 से लोगों को मनोहर प्राकृतिक दृश्यों की सैर करा रहा है। इस रेलमार्ग में भाप इंजन संकरे रास्तों, कई घुमावदार मोड़ एवम सुरंगों को पार करता हुआ अपनी मंज़िल तक पहुंचता है।

2. कुरंड सीनिक रेलरोड, ऑस्ट्रेलिया

2. कुरंड सीनिक रेलरोड, ऑस्ट्रेलिया
यह 34 किमी लंबा रेलमार्ग कैर्न्स को क़्वींसलैंड स्थित कुरंड शहर से जोड़ता है। इस मार्ग की ख़ास बात यह है कि यह मार्ग विश्व धरोहर के रूप में संजोय गए बर्रों राष्ट्रीय उद्यान एवम मैकलिस्टर रेंज के अत्यंत घने वर्षावन से होकर गुजरता है। इस मार्ग की सुंदरता वाकई अद्वितीय है। इस अदभुत मार्ग का निर्माण 1882 से 1891 के बीच हुआ था।
इस मार्ग के बीच में पड़ने वाले कई झरनों की फुहारे इसे और भी मनोरम बना देते हैं। अपना सफर पूरा करने के दौरान इस मार्ग पर रेलगाड़ी कुल 15 सुरंगों, 93 मोड़ों एवम 40 पुलों पर से होकर गुजरती है।

3. एर्गो गेडे रेलमार्ग, इंडोनेशिया

3. एर्गो गेडे रेलमार्ग, इंडोनेशिया
दिल की धड़कन रोक देने वाला यह रेलमार्ग जकार्ता को बंडुंग शहर से जोड़ता है। अपने इस सफर में आप हरे मैदानों से लेकर निर्जन पहाड़ों पर से होकर गुजरेंगे। इस सफर का सबसे मुश्किल भाग होता है 200 फ़ीट ऊँचे 'सिकुरतुग पुल' को पार करना जो कि मुसाफिरों को नीचे स्थित घाटी का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

4. जॉर्ज टाउन लूप रेलमार्ग, कोलोराडो, अमेरिका

4. जॉर्ज टाउन लूप रेलमार्ग, कोलोराडो, अमेरिका
कोलोराडो स्थित रॉकी माउंटेन के रास्ते जॉर्जटाउन एवम सिल्वर प्लूम को आपस में जोड़ने वाला यह रेलमार्ग अमेरिकी रेल के लिए एक धरोहर की तरह है। इस रेलमार्ग को 1877 में चांदी की खदानों तक पहुँचने के उद्देश्य से बनाया गया था। यह रेलमार्ग 1939 में बन्द कर दिया गया था परंतु इसके बाद 1984 में इसे पर्यटकों के लिए दोबारा शुरू कर दिया गया। इस मार्ग का मुख्य आकर्षण 100 फ़ीट ऊंचा 'डेविल्स गेट हाई ब्रिज' है।

5. आसमान पर बना रेलमार्ग, अर्जेंटीना

5. आसमान पर बना रेलमार्ग, अर्जेंटीना
'ट्रेन अ लास न्यूब्स' या आसमान पर चलने वाली रेल के नाम से मशहूर 217 किमी लंबा यह रेलमार्ग अर्जेंटीना में साल्ता व ला पोल्वोरिला को जोड़ता है। एंडीज पर्वत श्रृंखला में फैले इस रेलमार्ग को निर्माण के 27 वर्ष बाद 1948 में पर्यटकों के लिए खोला गया था।
अपने टेढ़े-मेढ़े सफर के दौरान रेल इस मार्ग में 29 पुलों, 21 सुरंगों व 13 खाई पर बने ऊँचे पुलों पर से होकर गुजरती है। इस सफर का मुख्य आकर्षण पोल्वोरिला सेतु है। 224 मीटर लंबा एवम 13,845 फ़ीट ऊँचा यह सेतु इस मार्ग को दुनिया के सबसे ऊँचे रेलमार्गों में शामिल करता है।

6. डेविल्स नोज़ रेलमार्ग, इक्वाडोर

6. डेविल्स नोज़ रेलमार्ग, इक्वाडोर
12 किमी लंबा यह रेलमार्ग एंडीज़ पर्वतश्रृंखला में अलौसी व सीबॉम्बे के बीच फैला हुआ है। इस रेलमार्ग का निर्माण सन 1902 में किया गया था। डेविल्स नोज़ रेलमार्ग समुद्रतल से 9000 फ़ीट की ऊंचाई में फैला हुआ है। इसे बनाने एवम चालु रखने के लिहाज से यह मार्ग दुनिया के सबसे मुश्किल रेलमार्ग में से एक है।
तस्वीर में ही आप इस मार्ग में सफर करने का रोमांच अनुभव कर सकते हैं।

7. ल्यंटों & लिंमाउथ क्लिफ रेलवे, यूनाइटेड किंगडम

7. ल्यंटों & लिंमाउथ क्लिफ रेलवे, यूनाइटेड किंगडम
यह 862 फ़ीट लम्बी रेल लाइन 2 इंग्लिश शहरों ल्यंटों एवम लिंमाउथ को आपस में जोड़ती है। दिलचस्प बात यह है कि इस मार्ग का सफर लिंमाउथ से शुरू होकर 500 फ़ीट ऊँची सीधी चढ़ाई करते हुए गुजरता है।
यह रेलमार्ग 1890 में शुरू किया गया था। इस मार्ग की एक ख़ास बात यह भी है कि यह मार्ग एक्समोर राष्ट्रीय उद्यान के बीच स्थित होकर इस राष्ट्रीय उद्यान एवम उत्तरी डिवॉन तटीय मार्ग का मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करती है।

यह 110 मील लंबा मार्ग 1900 में अलास्का स्थित स्काग्वे को कनाडा के व्हाइटहॉर्स से जोड़ने के लिए क्लोंदिके गोल्ड रश के दौरान बनाया गया था। यह मार्ग 3000 फ़ीट की ऊंचाई तक 20 मील के रास्ते में चढ़ाई करता है। इस दौरान यह 2 सुरंगों एवम कई पुलों को पार करता है। इसमें 1901 में बना कप्तान विलियम मूर पुल भी शामिल है जिसकी लम्बाई 110 फ़ीट है।

9. पम्बन पुल, भारत

9. पम्बन पुल, भारत
दक्षिण भारत में स्थित यह रेल पुल पम्बन द्वीप पर बसे रामेश्वरम शहर को भारत के मुख्य शहर से जोड़ता है। 1911 में इस पुल का निर्माण कार्य आरम्भ किया गया था एवम 1914 में इस मार्ग से आवाजाही शुरू की जा सकी। 6776 फ़ीट लंबा यह पुल दुनिया के सबसे कठिनाई भरे रेलमार्गों की सूची में भी पहले पायदान पर काबिज़ है।
समुद्र के तल से अधिक ऊंचाई ना होने के कारण इस पुल को खतरनाक समुद्री लहरों का सामना भी करना होता है। इस रेलमार्ग को चालू रखने के लिए भारतीय रेलवे के तकनीशियों का एक समूह सालों से इसकी देखभाल में लगा हुआ है।